कोहली शतक से चुके, लेकिन तोड़ डालें कई रिकॉर्ड


By Shivansh Shekhar23, Oct 2023 12:28 PMnaidunia.com

भारत की जीत

धर्मशाला में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने 20 साल बाद आईसीसी में न्यूजीलैंड को हराया है।

गेंदबाजों का कहर

भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के ऊपर कहर बरपा दिया और डेरिल मिशेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाए।

274 का टारगेट

न्यूजीलैंड ने भारत को 274 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सभी बल्लेबाजों ने अच्छी भूमिका निभाई।

कोहली का विराट शो

धर्मशाला के मैदान पर एक बार फिर कोहली का विराट शो देखने को मिला और उन्होंने 95 रनों की पारी खेली। जिसके चलते भारत ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

शतक से चूके विराट

विराट कोहली शतक से मात्र 5 रन दूर रह गए। छक्का मारने के प्रयास में विराट कोहली ने लॉन्ग ऑन पर खिलाड़ी को अपना कैच थमा बैठे।

शतक से चूके विराट

विराट कोहली शतक से मात्र 5 रन दूर रह गए। छक्का मारने के प्रयास में विराट कोहली ने लॉन्ग ऑन पर खिलाड़ी को अपना कैच थमा बैठे।

बना डाला रिकॉर्ड

शतक से चूकने वाले विराट ने एक रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल, कोहली एक अच्छे बल्लेबाज के साथ-साथ बेहतरीन फील्डर भी हैं।

लपके 2 कैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने 2 जबरदस्त कैच लपके। इसके साथ ही विराट ने वनडे में 150 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बना दिया।

सबसे ज्यादा कैच

इसके साथ ही विराट कोहली वनडे में कैच सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर महेला जयवर्धने हैं जिनके नाम 212 कैच है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सिराज के सर सजा ताज, ऐसा करने वाले भारतीय खिलाड़ी