आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के सामने कोहली ने ऐसा कारनामा किया था कि आज भी लोगों के दिलों दिमाग में ताजा है। आइए जानते हैं कोहली की ऐतिहासिक पारी से जुड़ी खास बातें।
चेज मास्टर विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जो कारनामा किया था। वो आज भी हर भारतीय क्रिकेट फैन के दिल में तरोताजा है।
चेज मास्टर विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जो कारनामा किया था। वो आज भी हर भारतीय क्रिकेट फैन के दिल में तरोताजा है।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया था। चेज करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती 4 विकेट मात्र 31 रन पर गंवा दिए थे।
23 अक्टूबर के दिन ही कोहली ने अपने बल्ले से वो इतिहास रचा था। जिसे पाकिस्तान कभी भी नहीं भूल सकता है। अपनी टॉप क्लास पारी से विराट ने पाक को धूल चटाई थी।
31 रन पर 4 विकेट गिरने के बावजूद कोहली ने पारी को संभालते हुए 53 गेंदों पर 82 रनों की मैच विजयी पारी खेली थी। अपनी इस टॉप क्लॉस पारी के दौरान कोहली ने आखिरी मोमेंट पर मैच का पासा पलट दिया था।
कोहली की ये पारी पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए आज भी बुरे सपने की तरह हैं। जब 8 गेंदों पर 28 रन चाहिए था, तो कोहली ने हरीश रउफ को सर के ऊपर से छक्का मारा और माहौल अपने पक्ष में रचा था।
कोहली के 82 रनों की ऐतिहासिक पारी को आज भी याद किया जाता है। विराट की इस पारी की बदौलत ही भारत ने पाकिस्तान को जीता हुआ मैच हराया था।