वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey16, Oct 2023 02:41 PMnaidunia.com

वनडे क्रिकेट

50 ओवरों के इस खेल में भी छक्के मारने के मामले में बल्लेबाजों में भारी प्रतियोगिता देखी जाती है। आइए जानते हैं क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

शाहिद अफरीदी

1996 से लेकर 2015 तक शाहिद अफरीदी ने 398 मैचों की 369 पारियों में 351 छक्के लगाए है। अफरीदी ने अपने करियर में 6 शतक और 39 अर्धशतक लगाए थे।

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के दमदार बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने करियर के 301 मैचों की 294 पारियों में 331 छक्के लगाए थे। गेल ने अपने करियर में 25 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा

हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक पारियां खेली है। शर्मा ने 254 वनडे की 246 पारियों में 303 छक्के लगाए है।

सनथ जयसूर्या

22 साल तक श्रीलंका के लिए खेलने वाले जयसूर्या ने भी 445 मैचो की 433 पारियों में 270 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा है।

एमएस धोनी

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए अक्सर 5वें और सातवें पायदान पर आते थे। इसके बावजूद धोनी ने अपने करियर में 350 वनडे मैचों में 229 छक्के लगाए थे।

इयोन मोर्गन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने भी 248 मैचों की 230 पारियों में 220 छक्के लगाए है। मोर्गन ने अपने करियर में 14 शतक और 48 अर्धशतक लगाए है।

एबी डिविलियर्स

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से फेमस एबी डिविलियर्स ने भी 228 वनडे मैचों में 204 बार गेंद को हवाई यात्रा पर भेजा है। डिविलियर्स की गिनती वनडे के शानदार बल्लेबाजों में होती है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Eng vs Afg: इंग्लैंड पहले भी रही है उलटफेर की शिकार