113 टेस्ट मैच की 191 पारियों में 8 हजार 848 रन बनाए है। टेस्ट में विराट 49.15 की औसत से रन बनाती है। आइए जानते है टेस्ट में विराट के सभी दोहरे शतकों के बारे में।
विराट ने अपने करियर में 7 बार दोहरा शतक लगाया है। विराट ने अपना पहला दोहरा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए पहला दोहरा शतक मारा था। अपने 200 रनों की पारी में विराट ने 24 शतक लगाए थे।
दूसरा दोहरा शतक विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 366 गेंदों में बनाया था। अपनी 211 रनों की पारी में विराट ने 22 चौके मारे थे।
विराट ने तीसरा दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ मारा था। अपनी 235 रनों की पारी में विराट ने 25 चौका और 1 छक्का लगाया था।
कोहली ने चौथा दोहरा शतक 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ मारा था। अपनी 204 रनों की पारी में विराट ने 24 चौके मारे थे।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में विराट ने 213 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में विराट ने 17 चौके और 2 छक्के मारे थे।
श्रीलंका के खिलाफ विराट ने अगले टेस्ट में भी बैक टू बैक डबल सेंचुरी लगाई थी। 2017 में टेस्ट सीरीज के दौरान विराट ने 243 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में विराट ने 25 चौके मारे थे।
विराट का टेस्ट में बेस्ट स्कोर 254 रन है। 336 गेंदों में 254 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में विराट ने 33 चौके और 2 छक्का मारे थे। विराट का सातवां दोहरा शतक 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था।