वीरेंद्र सहवाग की गिनती भारत के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में होती है। अपने 14 साल के करियर में सहवाग ने कई बड़ कीर्तिमान रचे है। आइए जानते है सहवाग ने किन टीमों के खिलाफ सभी फॉर्मेट में बनाए है सबसे ज्यादा रन?
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग ने सभी फॉर्मेट मिलाकर 38 मैचों में 2 हजार 130 रन बनाए थे। इस दौरान वीरू ने 8 शतक मारे थे।
श्रीलंका के खिलाफ भी सहवाग ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते थे। वीरु ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 69 मैचों में 43.89 की औसत से 3 हजार 29 रन बनाए थे। वीरु ने श्रीलंका के खिलाफ 7 शतक मारे थे।
पाकिस्तान के खिलाफ वीरु अलग ही अंदाज में नजर आते थे। सहवाग ने पाक के खिलाफ कुल 42 मैचों की 47 पारियों में 2 हजार 662 रन बनाए थे। पाक के खिलाफ वीरू ने 6 शतक मारा था।
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच हु 36 मुकाबलों की 47 पारियों में 40.59 की औसत से 2 हजार 189 रन बनाए है। वीरु ने 5 शतक भी मारे था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वीरू ने 37 मैचों में 1 हजार 724 रन बनाए थे। इस टीम के खिलाफ वीरू ने 4 शतक और 8 अर्धशतक मारा था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 मुकाबलों में वीरू ने 31.93 की औसत से 2 हजार 491 रन बनाए थे। सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ तीन शतक ही लगाया था।
इंग्लैंड के खिलाफ सहवाग ने 45 मैचों में 33.87 की औसत से 1897 रन ठोके थे। इंग्लैंड के खिलाफ भी वीरु ने सिर्फ 3 ही शतक लगाया था।