आधी रात को भूलकर भी न करें इन लोगों से भेंट


By Sahil30, May 2024 09:29 AMnaidunia.com

रात में ऐसे लोगों से न मिलें

विष्णु पुराण में बताया गया है कि रात के समय कुछ लोगों से भूलकर भी नहीं मिलना चाहिए। ऐसा करने वाले के मान-सम्मान में कमी आती है।

परेशानियों में फंसने का खतरा

विष्णु पुराण की मानें तो गलत रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति से रात में मिलना सही नहीं होता है। ऐसे लोग आपको बेवजह परेशानियों में फंसा सकते हैं।

चरित्रहीन से न करें मुलाकात

व्यक्ति को रात के समय किसी भी चरित्रहीन पुरुष या महिला से नहीं मिलना चािहए। विष्णु पुराण के अनुसार, ऐसे व्यक्ति रात के समय ही सारे गलत और अधार्मिक कार्य करते हैं।

चरित्रवान पुरुष बनाएं दूरी

विष्णु पुराण में बताया गया है कि कोई चरित्रवान पुरुष भी इनके संपर्क में जाता है तो उसे व्यर्थ की उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

दूसरों का नुकसान करने वाले

रात के समय ऐसे व्यक्ति से भी दूरी बनानी चाहिए, जो दूसरों का नुकसान करने के बारे में योजना बनाता है।

रात में मिलने न जाएं

दूसरों का अहित करने वाले व्यक्ति से रात के समय मिलने भी नहीं जाना चाहिए। विष्णु पुराण में सलाह दी गई है कि ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखना ही सही है।

श्मशान घाट के पास न जाएं

रात को श्मशान घाट के पास से गुजरने की मनाही होती है। माना जाता है कि रात के समय में ऐसी जगह पर नकारात्मक शक्तियों का वास होता है।

चौराहों पर बेवजह न घूमें

अगर आप रात में बेवजह चौराहों पर घूमते हैं तो इस आदत को सुधार लें। इसके साथ ही, रात में कुएं और पीपल के पेड़ से भी दूर रहना चाहिए।

रात को कुछ लोगों से भूलकर भी नहीं मिलना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शालिग्राम की पूजा करने से क्या लाभ मिलते हैं?