शरीर में हर विटामिन का संतुलित मात्रा में होना बेहद जरूरी होता हैं। आइए जानते हैं विटामिन A की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में।
विटामिन A आपकी शरीर की बाहरी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए, आंखों की रोशनी और हड्डियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।
इस बीमारी में रोगी को दिन में पूरी तरह से दिखाई देता हैं जबकि रात की चीजों को देखने में उसे काफी परेशानी आती हैं। यह बीमारी शरीर में विटामिन A की कमी से होती हैं।
विटामिन A की कमी से बच्चों के शारीरिक विकास में भी रुकावट आती हैं। शरीर को पूर्ण विकास के लिए विटामिन A की आवश्यकता होती हैं।
विटामिन A की कमी के चलते घाव भरने में भी देरी होती हैं। विटामिन A आपकी त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए बेहद जरूरी माना जाता हैं।
इस विटामिन की कमी होने पर त्वचा में रूखापन, एक्जिमा समेत अन्य समस्याओं को बढ़ावा देता हैं। ड्राई स्किन विटामिन A की कमी का मुख्य कारण माना जाता हैं।
विटामिन A की कमी होने से पुरुष और महिलाओं दोनों की ही प्रजनन क्षमता प्रभावित होने का खतरा रहता हैं। इस विटामिन की कमी से गर्भधारण में भी परेशानियां आती हैं।
विटामिन A की मात्रा को शरीर में बनाएं रखने के लिए पालक, दूध, मछली का तेल, सोयाबीन, नारंगी सब्जियां, और अंडा विटामिन ए का काफी अच्छा सोर्स है।