खराब लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज न करने की वजह से ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या का सामना करते हैं। आज बात कर रहे हैं कि कब्ज किस विटामिन की कमी के कारण होता है।
इस विटामिन को थायमिन भी कहा जाता है। डॉक्टर्स का कहना है कि विटामिन बी1 की कमी के कारण शरीर में कब्ज की समस्या होती है।
थायमिन शरीर के विकास के लिए जरूरी है। अगर विटामिन बी1 की कमी शरीर में होगी तो पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि डाइट में विटामिन बी1 की कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। जिन लोगों को थकान महसूस होती है उन्हें थायमिन रिच फूड्स को डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए।
थायमिन की कमी का असर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी पड़ता है। इसके कारण शरीर रोगों से नहीं लड़ पाता है और आप जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।
शरीर से थायमिन की कमी को दूर करना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर लें। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विटामिन बी1 की कमी को दूर करने के लिए अंडे खाना शुरू कर दें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे थायमिन की कमी शरीर में नहीं रहती है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि विटामिन बी1 की कमी शरीर में होने की संभावना कम होती है। अगर आप कब्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं तो डाइट में फाइबर रिच फूड्स शामिल करें।
कब्ज की समस्या विटामिन बी1 की कमी के कारण हो सकती है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ