विटामिन बी-12 शरीर में मिलने वाला सबसे जरूरी पोषक तत्व होता है। आइए जानते है विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में दिखने वाले लक्ष्णों के बारे में।
स्किन का पीला पड़ना या फीका पड़ना भी विटामिन बी-12 की कमी का लक्ष्ण होता है। इस विटामिन की कमी से जॉनडिस भी हो सकता है।
विटामिन-बी12 की कमी से न्यूरोलॉजिकल साइड-इफेक्ट्स भी हो सकता है। इसमें सिरदर्द भी शामिल होता है। सिर दर्द विटामिन बी12 की कमी होने का सबसे आम लक्ष्ण होता है।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर आप थका हुआ महसूस करते है। बी12 का लेवल बिगड़ने से रेड ब्लड सेल्स में गिरावट आती है। इस विटामिन की कमी होने पर कमजोरी और थकावट महसूस होती है।
विटामिन बी-12 की कमी होने पर अवसाद के विकास का जोखिम भी बढ़ सकता है। इस पोषक तत्व की कमी से मानसिक दिक्कतें आ सकती है।
विटामिन बी-12 की कमी केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर नेगेटिव प्रभाव डालते है। शरीर में अगर इस पोषक तत्व की कमी हो जाए तो व्यक्ति को फोकस करने में दिक्कत आती है।
शरीर में कैल्शियम और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व की कमी होने पर हड्डियों पर गलत प्रभाव पड़ता है। विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व भी शरीर को मजबूती प्रदान करने का काम करते है।
विटामिन बी12 की कमी से पेट संबंधी समस्याएं भी आ सकती है। इसकी कमी से आपको कब्ज, मतली, ब्लोटिंग, दस्त,गैस और अन्य पेट संबंधित समस्याएं हो सकती है।
अगर विटामिन बी12 की कमी से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ