शरीर में विटामिन और मिनरल्स का जरूरी मात्रा में होना बेहद जरूरी होता हैं। आइए जानते हैं विटामिन B6 की कमी से दिखने वाले लक्षणों के बारे में।
विटामिन बी6 शरीर में पाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण विटामिन्स में एक होता है। शरीर को सुचारू ढंग से चलाने के लिए विटामिन बी6 बेहद जरूरी होता हैं।
शरीर में इस विटामिन की कमी अकसर किडनी, डाइजेशन और लीवर की बीमारी से परेशान लोगों में देखी जाती है। वैसे ज्यादातर लोगों को उनके डेली डाइट से यह जरूरत पूरी हो जाती है।
धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करने वाले लोगों में भी विटामिन B6 की कमी पाई जाती है। गर्भवती महिलाएं भी इस विटामिन की कमी का शिकार होती है।
विटामिन B6 की कमी होने पर दिखने वाले लक्षणों में सुस्ती और थकान शामिल है। विटामिन B6 शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।
होंठो से संबंधित दिक्कतें भी विटामिन बी6 की कमी की वजह से ही होती है। इस विटामिन की कमी होने पर होठों के फटने और खून आने के कारण इंफेक्शन का खतरा भी रहता है।
विटामिन B6 की कमी होने पर दर्द, झुनझुनी और हाथों-पैरों में जलन की समस्या भी हो सकती है। रिसर्च में यह पाया गया हैं कि इस विटामिन की कमी से तंत्रिकाओं को क्षति पहुंच सकती है।
शरीर में विटामिन B6 की कमी को दूर करने के लिए आपको सब्जियां, सोया, गेहूं के बीज, केला, मूंगफली आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर से अवश्य परामर्श करें।