विटामिन C की कमी से होती हैं ये बीमारियां


By Prakhar Pandey2023-05-25, 15:16 ISTnaidunia.com

स्वस्थ शरीर

एक स्वस्थ शरीर के लिए शरीर में हर विटामिन का सही मात्रा में होना जरूरी हैं। आज हम आपको बताएंगे शरीर में विटामिन C के चलते होने वाली बीमारियों के बारे में।

विटामिन C

विटामिन C शरीर में इम्यूनिटी के लिए तो जरूरी हैं ही साथ में यह आपके शरीर को सही ढंग से काम करने और हड्डियों को मजबूत करने का काम भी करता हैं।

बीमारियां

विटामिन C की कमी के चलते आपको कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। अक्सर इस विटामिन की कमी उन्हीं लोगों में होती हैं जो अपने खानपान का ख्याल नहीं रखते और धूम्रपान के शिकार होते हैं।

घाव

शरीर में विटामिन C की कमी होने की सूरत में आपको लगने वाली चोट का घाव देरी से भरता हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने घाव के प्रति भी ज्यादा सतर्क रहना पड़ता हैं।

स्कर्वी रोग

विटामिन C की कमी से आपको स्कर्वी नामक रोग भी हो सकता हैं। इस रोग के लक्षणों में बाल झड़ना, थकान, कमजोरी और नाखून कमजोर होना शामिल हैं।

आंखें

बॉडी में पाए जाने वाले विटामिन C में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं जो कि आंखों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस विटामिन की कमी से आंखों में गंभीर समस्याएं आ सकती हैं।

एनीमिया

एनीमिया रोग भी विटामिन C की कमी से होता हैं। एनीमिया होने की स्थिति में ऑक्सीजन की कमी के चलते आपको थका हुआ और कमजोर महसूस होता हैं।

खानपान

शरीर में विटामिन C की कमी को पूरा करने के लिए आप नींबू, संतरा, टमाटर, आंवला भी खा सकते हैं। इसके अलावा सब्जियों में चुकंदर, पालक और अन्य सब्जियां भी विटामिन से भरपूर होती हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तमन्ना भाटिया इन आउटफिट्स में दिखती हैं बेहद सिजलिंग