शरीर में विटामिन डी दांतों, हड्डियों और मसल्स के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसकी कमी होने से कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
विटामिन डी को पूरा करने के लिए बॉडी को थोड़ा धूप देना बेहद जरूरी होता है। ज्यादातर धूप में नहीं रहने वाले लोगों में विटामिन डी की कमी होती है।
जिनके बॉडी में ज्यादा चर्बी होती है उनके अंदर विटामिन डी अदिपोज टिशू में जमा हो जाता है। इसके कारण शरीर कमजोर होने लगती है।
प्रेग्नेंट या स्तनपान करने वाली महिलाओं को अपने बेबी को विटामिन डी देने के लिए ज्यादा मात्रा में विटामिन डी की आवश्यकता होती है।
60 से अधिक वर्ष की उम्र के लोगों की त्वचा विटामिन डी को सही से अवशोषित नहीं कर पाती है। जिसके कारण उनके अंदर इसकी कमी महसूस होती है।
विटामिन डी कमी शरीर में होने पर जोड़ों में दर्द या कमजोरी की समस्या हो सकती है। साथ ही मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन की शिकायत होती है।
विटामिन डी की कमी डिप्रेशन का एक कारण हो सकता है। इसकी कमी शरीर के डिफेंस सिस्टम को कमजोर कर सकता है। जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।