शरीर में जरूरी चीजों को पूरा करने के लिए विटामिन डी को पर्याप्त मात्रा में लेना बेहद जरूरी है। इसकी कमी से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यह शरीर में घुलने वाला पदार्थ होता है जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही इससे मानसिक स्वास्थ्य भी पूरी तरह ठीक रहता है।
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर थकान, डिप्रेशन और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को बढ़ावा मिल सकता है। इससे कई हिस्सों में दर्द भी होता है।
जब आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो हड्डियों में दर्द होने लगता है। क्योंकि शरीर कैल्शियम और फास्फोरस को सही से अवशोषित नहीं कर पाती है।
शरीर में जब विटामिन डी की कमी होती है तो मांसपेशियों में दर्द भी होने लगता है। ऐसी स्थिति में मसल्स पेन जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है।
बॉडी में यदि तेज दर्द हो रहा है तो यह विटामिन डी की कमी का असर हो सकता है। ऐसा होने पर हड्डियां जल्द ही कमजोर होने लगती है।
यदि आपकी हड्डियों में दर्द रहता है और यह सब लक्षण होते हैं तो बिना देर किए ही आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।