विटामिन शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। यह आपकी स्किन और बालों की क्वालिटी को बेहतर बनाने में फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं विटामिन ई से भरपूर फूड्स के बारे में।
विटामिन ई की टेबलेट खाने के बजाय अगर आप अपने रेगुलर डाइट पर अच्छे से ध्यान देते है, तो स्किन से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।
विटामिन ई स्किन को धूप की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है। बॉडी में विटामिन ई की पूर्ति होना बेहद ही जरूरी होता है।
पालक एक आयरन से भरपूर फूड है। अपनी डेली डाइट में पालक का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मिलते है। शरीर से विटामिन ई की कमी को दूर करने में भी पालक सहायक मानी जाती है।
एवोकाडो पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। लंबे समय तक खुद को जवां रखने के लिए और स्किन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए विटामिन ई युक्त एवोकाडो आपकी स्किन के लिए बेहद अच्छा रहेगा।
मूंगफली में मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता हैं, नियमित रूप से मुट्ठी भर मूंगफली का बतौर स्नैक्स भी सेवन करने से आपके शरीर से विटामिन ई की कमी दूर हो सकती है।
बादाम एक हाई न्यूट्रिशन वैल्यू रखने वाला फूड हैं। नियमित रूप से बादाम को रात भर भिगो दे और सुबह छीलकर खाएं। ऐसा करने से शरीर से विटामिन ई कमी दूर होगी और स्किन भी चमकदार बनेगी।
चुकंदर का साग खाने से स्किन पर तो निखार आएगा ही, साथ ही आपके शरीर की जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी पूरी होगी। चुकंदर के सेवन से स्किन पर गुलाबी निखार आएगा।