Vitamin-K की कमी ले सकती है जान, डायट में शामिल करें ये चीजें


By Sandeep Chourey17, Nov 2023 12:44 PMnaidunia.com

विटामिन-K क्यों जरूरी

हमारे शरीर में विटामिन की अलग-अलग भूमिका होती है। इसमें विटामिन-K हड्डियों, हार्ट और ब्लड क्लॉटिंग के लिए बहुत आवश्यक होता है।

ब्लीडिंग रोकने में मददगार

चोट लगने की वजह से होने वाली ब्लीडिंग को रोकने में विटामिन-K काफी मददगार होता है। यह शरीर में प्रोथॉम्बिन नाम के प्रोटीन को बनाने में मदद करता है।

ब्लॉकेज का खतरा नहीं

विटामिन-K आर्टरी में कैल्शियम को जमने नहीं देता है। इस कारण से हाई ब्लड प्रेशर, नसों में ब्लड क्लॉटिंग आदि की समस्या होने का खतरा नहीं होता है।

मजबूत होती है हड्डियां

विटामिन-K हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है, इससे बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है।

रोज खाएं एक केला

केले में विटामिन-K भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ई भी पाए जाते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार होता है।

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन-K के साथ फाइबर व अन्य पोषक तत्व होते हैं। यह दिल को फायदा पहुंचाता है। साथ ही बढ़ते वजन को रोकने में भी मददगार होता है।

पालक (Spinach)

पालक में भी विटामिन-K के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करती है। एनीमिया का खतरा कम होता है।

अचानक बीपी लो होने पर तुरंत करें ये घरेलू उपाय, फटाफट मिलेगा आराम