शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर सबसे पहला उसका असर स्किन पर ही दिखता है। आइए जानते है स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए किन विटामिन्स का सेवन करना चाहिए?
स्किन पर दाग-धब्बे, त्वचा का ड्राई होना, हर वक्त कील-मुहांसों, वाइटहेड्स -ब्लैकहेड्स का आना, एक उम्र से पहले झुर्रियां आने की समस्या आदि हो सकती है।
लोगों को फोकस अपने शरीर से पहले स्किन पर रहता है। ऐसे में लोग स्किन को ग्लोइंग बनाने और जवान दिखने के लिए कई तरीके अपनाते है।
स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए हफ्ते में दो बार स्किन पर नेचुरल चीज़ों से बने फेस पैक का प्रयोग करें और दो एक्सफोलिएट करें।
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स विटामिन बी7 होता है। विटामिन बी7 आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। यह बाल और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इसे बायोटिन भी कहा जाता है।
विटामिन ए से भरपूर रेटिनॉल फेस सीरम से भरपूर होती है। बीटा कैरोटिन लेने से फाइन लाइन्स की समस्या से निजात मिलता है। इसे आप सप्लीमेंट के फॉर्म में भी ले सकते हैं।
विटामिन सी में एंटी-एजिंग और एंटी-पिगमेंट गुण होते है। टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर क्रीम को लगा सकते है।
विटामिन ई भी स्किन, बाल और नाखूनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। विटामिन ई की कैप्सूल्स को खाने या हेयर ऑयल में डालकर बालों में लगाने से स्किन और बालों को फायदा मिल सकता है।