दूध और खजूर का सेवन सेहत के लिए वरदान माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसका सेवन किसको और कैसे करना चाहिए।
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयोडीन होता है। वहीं खजूर में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
रात को सोने से पहले 1 गिलास में 2 खजूर रखकर छोड़ दें। सुबह उठकर उस दूध को गर्म करें और उसका सेवन करें।
एनीमिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें शरीर में खून की कमी होने लगती है। ऐसी स्थिति में गर्म दूध और भीगे खजूर का सेवन करना चाहिए।
जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है उनके लिए भी गर्म दूध और भीगे खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
गर्म दूध और भीगे खजूर का सेवन करने से शरीर का वजन भी बढ़ता है। जो लोग दुबले-पतले है उनको गर्म दूध और भीगे खजूर का सेवन करना चाहिए।
अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या है, तो भी आप सुबह खाली पेट दूध में भीगे हुए खजूर खा सकते हैं। दरअसल, खजूर में फाइबर अधिक पाया जाता है, तो आंतों को मजबूत बनाता है।
इन चार लोगों के लिए गर्म दूध और खजूर का सेवन वरदान होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ