वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का घर में खास ध्यान रखना चाहिए, वरना घर में कंगाली आ सकती है।
किसी भी चीज की बर्बादी करना सही नहीं माना जाता है। घर में रखी इन चीजों की भूलकर भी बर्बादी नहीं करनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी की बर्बादी करना अशुभ माना जाता है। पानी के बर्बादी से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप पैसों की बर्बादी यानी खुला खर्च करते है, तो भविष्य में आपको आर्थिक परेशानियां हो सकती है।
नमक एक ऐसी चीज जो घर के किचन में इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु के अनुसार नमक की बर्बादी के कारण समाज में अपमान सहना पड़ सकता है।
भोजन की बर्बादी करना अशुभ माना जाता है। भोजन की बर्बादी से मां लक्ष्मी भी नाराज होती है। मां लक्ष्मी के नाराज होने पर धन में कमी हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में पेड़-पौधे है और देखभाल नहीं करते है, तो शादी में रुकावट हो सकती है।