इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें सस्पेंस एक्शन थ्रिलर वेब शोज


By Prakhar Pandey07, Dec 2023 05:15 PMnaidunia.com

ओटीटी पर लोकप्रिय

ओटीटी पर कई ऐसे वेब शोज हैं, जो लोकप्रियता के मामले में भले ही उतना आगे न हो, लेकिन असलियत में वह काफी मनोरंजक है। आइए जानते हैं ओटीटी पर उपलब्ध सस्पेंस एक्शन थ्रिलर वेब शोज के बारे में।

रुद्र

रुद्र एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जो एक्शन से भरपूर है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध इस फिल्म में अजय देवगन अहम किरदार में है।

आरण्यक

रवीना टंडन स्टारर आरण्यक भी एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध अपनी इस पहली वेब सीरीज में रवीना ने पुलिस का रोल निभाया है।

स्पेशल ऑप्स

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित स्पेशल ऑप्स भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध एक स्पाई एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है। इस वेब शो की कहानी आपको अंत तक स्क्रीन से बांधकर रखती है।

दहाड़

प्राइम वीडियो पर मौजूद सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा स्टारर दहाड़ भी एक साइको किलर की थ्रिलर कहानी है, जो बेहद शातिर तरीके से महिलाओं को अपने जाल में शादी का झांसा देकर फंसाता था और मर्डर कर देता था।

सैक्रेड गेम्स

नेटफ्लिक्स पर मौजूद सेक्रेड गेम्स भी एक नियो-नॉयर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। इस वेब शो के डायरेक्शन में अनुराग कश्यप भी शामिल है। इस सीरीज में नवाजुद्दीन, सैफ अली खान जैसे सितारे है।

राणा नायडू

राणा नायडू एक क्राइम एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस वेब सीरीज में राणा दग्गुबाती और दग्गुबाती वेंकटेश जैसे बड़े सितारे है।

द ग्रेट इंडियन मर्डर

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद द ग्रेट इंडियन मर्डर एक क्राइम मिस्ट्री ड्रामा वेब सीरीज है। इस वेब शो में प्रतीक गांधी और पाउली दाम अहम किरदार में है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

206 हड्डियों को कड़क बना देंगी ये 5 पत्तेदार सब्जियां