शरीर का सबसे सेंसेटिव अंग आंखें होती हैं। अक्सर आंखों में धूल या गंदगी चले जाने की वजह से पानी आता है। हालांकि, कुछ लोगों की आंखों से बेवजह भी पानी आने लगता है।
बिना वजह आंखों से पानी आ रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल, बैक्टीरिया या छोटे कण की वजह से भी आंखों में पानी निकलने लगता है।
आंखों से बेवजह आने वाले पानी को रोकने के लिए कुछ घरेलू उपाय असरदार साबित हो सकते हैं। वहीं, ज्यादा समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
आंखों से पानी आने की समस्या से राहत पाने के लिए एक कच्चा आलू छिलकर आंखों पर रख लें। ऐसा करने से आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
आंखों से पानी आने की समस्या को दूर करने में त्रिफला भी काम आ सकता है। इसके लिए एक कप पानी में सूखे धनिया के बीज और त्रिफला चूर्ण को डालकर रख दें। फिर इस पानी से आंखों को साफ करें।
आंखों में जलन होने या पानी आने की स्थिति में गर्म पानी से सिकाई करें। इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी, थोड़ा नमक डाल लें। इसके बाद सूती कपड़े से धीरे-धीरे आंखों की सिकाई करें।
अगर आपकी आंखों से सामान्य तौर पर निकल रहा है तो बर्फ से भी आंखों की सिकाई आप कर सकते हैं। सुबह-शाम सिकाई करने पर आंखों से बेवजह पानी आना बंद हो जाएगा।
यहां दी गई टिप्स का उद्देश्य केवल आपको जानकारी देना है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से संपर्क करना सही रहता है।
आंखों में पानी आने की समस्या को दूर करने के लिए आप यहां बताए गए उपाय अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ