धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं, ताकि वो खुश होकर जल्द कृपा करें।
हिंदू धार्मिक शास्त्रों में कुछ ऐसे संकेतों के बारे में लिखा गया है जो धन की देवी मां लक्ष्मी के आने का संकेत देता है।
ये कुछ संकेत हैं जिससे यह पता चलता है कि धन देने वाली मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। यानी, आपको ढेर सारे धन मिलने वाले हैं।
अगर सुबह जागते ही आपको शंख की ध्वनि सुनाई दे, तो इससे यह संकेत मिलता है कि माता लक्ष्मी का जल्द ही आगमन होने वाला है।
अगर सुबह उठकर आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में कोई झाड़ू लगाते हुए दिखे, तो यह धन की देवी माता लक्ष्मी के आने का संकेत हैं।
उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है ऐसे में अगर आपको कहीं यह दिख जाए, तो इसका मतलब माता लक्ष्मी आपके घर पधार रहीं हैं।
सपने में आपको अगर सांप या सांप का बिल दिख जाए, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। यह काफी धन मिलने का संकेत होता है।
घर से आप निकल रहे हों और उस वक्त आपको दूध से भरा हुआ पात्र दिख जाए तो यह सुख, शांति, समान और कामयाबी के संकेत हैं।