ये आसान तरीके रखेंगे आपको आध्यात्मिक रूप से हेल्दी


By Prakhar Pandey01, Aug 2023 01:26 PMnaidunia.com

आध्यात्मिक स्वास्थ

आध्यात्मिक स्वास्थ पाने के लिए बहुत अलग और खास चीज करने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने दिल की सुननी होगी। आइए कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में जानते हैं।

सकारात्मक प्रभाव

ऐसे कुछ लोग हमें कहीं न कहीं मिल जाते हैं जो आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ होते हैं। उस दौरान आप केवल उस इंसान के आसपास होने से ही अच्छा और सकारात्मक महसूस करने लगते हैं।

अच्छा रिश्ता

अपने आप को खुद के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखना चाहिए। इसके लिए कुछ तरीकों जैसे- डायरी में अपनी भावनाएं लिखना, कविताएं या कहानी लिखना जैसी चीजें कर सकते हैं।

अधिक पढ़ना

नए विषय पढ़ना, नई-नई जानकारियां हासिल करना मस्तिष्क के लिए एक अच्छा अभ्यास है। अधयात्मिक स्वास्थ को बनाए रखने के लिए ये बेहद जरूरी है की आप अपने दिमाग को खुला रखें।

मेडिटेशन

अगर नियमित रूप से मेडिटेशन किया जाए, तो निश्चित रूप से आध्यात्मिक रूप से काफी स्वस्थ रह सकते हैं। मेडिटेशन तनाव को कम और दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।

डीप ब्रीदिंग

भागदौड़ वाली जिंदगी में कई प्रकार के तनाव आते हैं। इस दौरान ब्रीदिंग एक्सरसाइज की मदद से दिमागी तनाव और अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

जाप

जाप वह आध्यात्मिक शक्ति है जो ध्वनि की ऊर्जा से हमें सीधे ब्रह्मांड की अनंत शक्ति से जोड़ता है। किसी एक मंत्र को चुनें और 5 मिनट तक इसका जाप करें।

प्राथना

यह एक तरह का आध्यात्मिक पुल है जो हमें सीधा परमात्मा से जोड़ता है। रोज की एक प्राथना प्रेम, स्नेह, जीवन, शांति, शक्ति, सुंदरता और आनंद के भावों का अहसास कराती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

करियर में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स