सर्दियों में क्या हो जाते हैं आलसी? झट से सुस्ती दूर करेंगे ये उपाय


By Sahil01, Dec 2023 04:40 PMnaidunia.com

सुस्ती महसूस होना

ठंड के दिनों में सुस्ती और थकान महसूस होना आम बात है। सुबह के समय ज्यादातर लोगों का मन बिस्तर से निकलने का भी नहीं करता है।

शरीर में पानी की कमी

सर्दियों के दिनों में बार-बार सुस्ती, सिर दर्द या फिर पेट भारी होने जैसी समस्या का कारण शरीर में पानी की कमी भी हो सकता है।

विटामिन डी की कमी

सर्दी में सूरज कम निकलता है और इस वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। इसका असर व्यक्ति के मूड पर पड़ता है और शरीर में थकान महसूस होती है।

बार-बार पिएं पानी

शरीर को एक्टिव रखने के लिए आप बार-बार पानी का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि हर दिन 6 से 8 गिलास पानी पीना जरूरी होता है।

अंडे खाएं

ठंड के दिनों में शरीर में होने वाली सुस्ती और थकान को दूर करने के लिए आप अंडा भी खा सकते हैं। दरअसल, अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और यह आपकी बॉडी को एनर्जी देने का काम करता है।

एक्सरसाइज करें

सुस्ती को दूर करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप सुबह के समय एक्सरसाइज करें। दिन की शुरुआत व्यायाम के साथ करने से आपको आलस्य नहीं आएगा।

हरी सब्जियों का करें सेवन

हरी सब्जियों को खाने से शरीर की कमजोरी दूर हो सकती है। इतना ही नहीं, ये सब्जियां बॉडी को हेल्दी रखने का काम भी करती है।

चुकंदर का जूस पिएं

ठंड के दिनों में बॉडी की कमजोरी और सुस्ती को दूर करने के लिए आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। अगर आप चाहे तो सलाद के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

देसी घी के लड्डू से निकलेगा गंदा कोलेस्ट्रॉल, सर्दियों में जरूर खाएं