आंवला का सेवन सर्दियों में काफी फायदेमंद होता है। जितना ज्यादा काम आंवला देता है उससे ज्यादा उसका तेल लाभकारी होता है।
कम लेकिन इस बात को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है कि आंवला का तेल समस्याओं के लक्षण को कम कर सकता है, मगर उसका इलाज नहीं।
आंवला का तेल सूजन को कम करने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। एक रिसर्च में यह बताया गया है कि आंवला फल के अर्क में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
आंवला का तेल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। आंवला में एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है।
आंवला का तेल दिल की बीमारी और डायबिटीज को नियंत्रण में रखने का काम करता है। यह इसके लिए उपयोगी हो सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर आंवले को घर में खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल में आंवले के चूर्ण या रस को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
दिल की बीमारी वालों के लिए भी यह उपयोगी साबित हो सकता है। इससे जुड़े एक शोध में यह बताया गया है कि आंवले का कर्क बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट अटैक के जोखिम से बचाता है।
आंखों की रोशनी के लिए आंवला तेल कारगर साबित हो सकता है। इसमें मौजूद गुण मोतियाबिंद के रिस्क को कम कर देता है। इसके लिए आंखों की ऊपरी हिस्से में मसाज करें।