प्याज काटते हुए आंखों से आते हैं आंसू, इन ट्रिक्स को अपनाएं


By Prakhar Pandey01, Jul 2023 08:09 AMnaidunia.com

आंसू

प्याज काटते हुए आंसू आना बेहद सामान्य बात होती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ट्रिक्स जिसे फॉलो कर नहीं आएंगे आपकी आंखों से आंसू?

प्याज

प्याज में साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड पाया जाता है। जिसके चलते प्याज काटते हुए हमारी आंखों से आंसू आने लगते है।

जलन

प्याज काटते हुए जो गैस निकलती है वो पानी के संपर्क में आते ही एसिड बन जाती है। जिसके चलते हमारी आंखों से आंसू आने लगते है।

उपाय

अगर आप प्याज काटने पर आने वाले आंसू से बचना चाहते हैं तो आप प्याज को काटने से पहले विनेगर मे डुबो दे। ऐसा करने से प्याज को काटते वक्त आंखों से आंसू नहीं आएंगे।

पानी

अगर आप प्याज का छिलका उतारकर पानी में डुबोकर छोड़ देते है तो इसे काटते वक्त आपकी आंखों से आंसू नहीं आएंगे। लेकिन ऐसा करने से प्याज चिपचिपा भी हो सकता है।

हवादार जगह

हवादार जगह पर बैठकर प्याज काटने से भी आपकी आंखों में आंसू नहीं आएंगे। प्याज काटते हुए तेज चाकू का ही इस्तेमाल करें।

फ्रिज

प्याज को काटकर फ्रिज में रखने से भी उसे काटते वक्त आंखों से आंसू नहीं आएंगे। फ्रिज में प्याज रखने से फ्रिज में प्याज की सुगंध फैल सकती है इसलिए इस तरीके से अक्सर लोग बचते है।

चापर

चापर मशीन से प्याज काटते वक्त भी आंखों से आंसू नहीं आएगा, हालांकि ऐसा करते हुए ध्यान से चापर का उपयोग करना चाहिए।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बारिश के मौसम में दूध पीना पड़ सकता है महंगा