बारिश से बढ़ रहे Eye Flu के प्रकोप से ऐसे बचें


By Prakhar Pandey27, Jul 2023 06:18 PMnaidunia.com

आई फ्लू

बारिश के मौसम में अक्सर कई तरह की बीमारियां पैदा हो जाती हैं उसी में एक आई फ्लू है। आइए इससे बचने के उपायों के बारे में जानते हैं।

केस में बढ़ोतरी

देश के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते आई फ्लू के केस काफी बढ़ गए हैं। यह एक आंखों से संबंधित बीमारी है।

आंखों को ना छुएं

अक्सर हम अपनी आंखों को बार-बार छूटे रहते हैं। लेकिन आई फ्लू होने पर ऐसा करने से बचना चाहिए। आंखों में कंजेक्टिवाइटिस की दवा डालें।

बच्चों को स्कूल जाने से रोकें

आई फ्लू का खतरा बढ़ने पर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल नहीं जाने दें। इन्हें कुछ दिनों तक घर पर ही रखें, ताकि आई फ्लू के प्रकोप से बच सकें।

घर से कम निकलें

इंफेक्शन कम होने पर ही अपने घरों से निकलें और यार-दोस्तों से मिलने की कोशिश करें। ऐसा करके आप इस खतरे से बच सकते हैं।

गंभीर स्थिति में आई फ्लू

इस समय आई फ्लू बेहद ही गंभीर स्थिति में है। यह 10 से 14 दिनों या फिर एक महीने तक रह सकता है। इससे बचने में ही भलाई है।

आंखो को ना रगड़ें

अपनी आंखों को बार-बार रगड़ने की गलती ना करें। अपने पास हमेशा एक साफ़ रुमाल या टिशू पेपर रखें और आंखों से निकले पानी को साफ़ करें।

गर्म रुमाल को आंखों पर रखें

गर्म रुमाल को आंखों पर रखने से आराम मिल सकता है। गर्म सिकाई से आंखों में हो रही दिक्कत कम हो जाती है और इंफेक्शन भी कम जाता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ज्यादा रोटी खाने से भी होते हैं ये साइड इफेक्ट