गुरु ग्रह के खराब होने पर नजर आते हैं ये लक्षण


By Sahil05, Sep 2024 08:00 AMnaidunia.com

गुरु ग्रह कमजोर होने के लक्षण

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गुरु ग्रह के कमजोर होने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं। इन्हें देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो गई है।

भाग्य का साथ न मिलना

जरूरत के समय पर भाग्य का साथ नहीं मिलता है तो समझ जाएं कि यह गुरु ग्रह के कमजोर होने का लक्षण हो सकता है।

धन हानि होना

अत्यधिक धन हानि का होना भी गुरु ग्रह की कमजोर स्थिति को दर्शाता है। ऐसा महसूस होने पर गुरु ग्रह को मजबूत करने के ज्योतिष उपाय अपनाएं।

जरूरी काम में रुकावट आना

गुरु ग्रह के कमजोर होने का एक बड़ा संकेत है कि आपके जरूरी कार्यों में रुकावट आएगी। इस स्थिति में आपको सावधान हो जाना चाहिए।

विवाह में देरी होना

गुरु ग्रह के कमजोर होने पर शादी में देरी होती है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पाता है उनकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है।

पेट संबंधी समस्याएं

गुरु ग्रह के खराब होने पर व्यक्ति को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपको हमेशा पेट की गड़बड़ी का सामना करना पड़ता है तो यह गुरु ग्रह के कमजोर होने का संकेत हो सकता है।

शिक्षा में रुकावट आना

शिक्षा प्राप्त करने के मामले में किसी तरह की रुकावट आने से भी पता चलता है कि आपकी कुंडली में राहु की स्थिति खराब है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि गुरु ग्रह के कमजोर होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गंगा में कितनी बार डुबकी लगानी चाहिए?