अगर आप हर कार्य में जल्द सफलता पाना चाहते हैं तो वार के अनुसार रंग के कपड़े पहनना शुरू कर दीजिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन उगते सूर्य की तरह लाल और पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।
सोमवार चंद्र देव का वार कहा गया है, इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए, जिससे मन में शांति रहती है।
मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए, इससे मंगल ग्रह प्रसन्न होते हैं।
बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए, इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है और जीवन में उन्नति होती है।
देवगुरु बृहस्पति के वार गुरुवार को पील रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ होता है।
शुक्रवार के दिन सफेद रंग के साथ अन्य रंगों के भी कपड़े पहन सकते हैं।
शनिवार के दिन काला और नीला रंग पहनना बहुत फायदेमंद बताया गया है।