चांदी का छल्ला इस विधि से पहनेंगे, तो जिएंगे शाही जिंदगी


By Sahil09, Jun 2024 08:04 AMnaidunia.com

चांदी का छल्ला पहनना

ग्रहों की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग धातु की अंगूठी धारण की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। इस ग्रह को मजबूत करने के लिए चांदी का छल्ला पहनना फायदेमंद होता है।

चांदी का छल्ला पहनने के फायदे

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो चांदी का छल्ला पहनना फायदेमंद जरूर होता है, लेकिन इससे जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है।

बिना जोड़ वाला चांदी का छल्ला

चांदी के छल्ले में किसी तरह का जोड़ शुभ नहीं होता है। इस अंगूठी को धारण करने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि चांदी का छल्ला बिना जोड़ वाला ही हो।

अंगूठे में पहनें छल्ला

चांदी का छल्ला अंगूठे में पहनना शुभ होता है। माना जाता है कि इसे धारण करने वाले की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत बन जाती है।

किस उंगली में पहनें चांदी की रिंग

चांदी का छल्ला उंगली में धारण कर रहे हैं तो इसे हाथ की छोटी उंगली में पहनें। चांदी का छल्ला पहनने से पहले इसे शुद्ध करना बिल्कुल न भूलें।

शुक्र और चंद्रमा देंगे शुभ फल

हाथ की छोटी उंगली में चांदी का छल्ला पहनने से शुक्र और चंद्रमा शुभ फल देते हैं। जिसके चलते जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।

सोमवार को धारण करें छल्ला

चांदी का छल्ला पहली बार धारण करने के लिए सोमवार का दिन शुभ होता है। इसी दिन छल्ले को शुद्ध करके धारण करने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सूचना की पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जा रही है। यह केवल सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है।

यहां हमने जाना कि चांदी का छल्ला पहनने के क्या फायदे होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पुरानी झाड़ू को इस दिन घर से निकाले, हो जाएंगे अमीर