इन पौधों की जड़ पहनने से दूर होते हैं ग्रह दोष


By Shailendra Kumar13, Jun 2023 08:24 PMnaidunia.com

ग्रह दोष से परेशानी

कुंडली में ग्रह दोष होने से जातक को आर्थिक से लेकर पारिवारिक, कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पेड़ की जड़

कुंडली में ग्रहों के दोष दूर करने में कुछ खास पेड़ों की जड़ें भी कारगर हो सकती हैं। इन्हें बांधने से ग्रह शांत हो सकते हैं।

बेल की जड़

कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो, तो बेल की जड़ बांधना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसे अपनी दाईं भुजा पर बांधें।

खिरनी की जड़

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए सफेद कपड़े में खिरनी की जड़ बांधकर धारण कर लें।

केले की जड़

अगर कुंडली में गुरु का दोष हो, तो गुरुवार के दिन केले जड़ को पीले कपड़े में बांधकर दाएं हाथ में बांध लें। इसे गुरु की स्थिति मजबूत होगी।

खेर की जड़

मंगल ग्रह दोष से निजात पाने के लिए लाल कपड़े में खेर की जड़ बांधना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इससे उग्रता कम होगी।

विधारा की जड़

बुध ग्रह की कृपा पाने के लिए हरे कपड़े में विधारा की जड़ धारण करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।

शमी की जड़

शनिवार के दिन नीले रंग के कपड़े में शमी की जड़ लेकर बांह में बांध लें। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलेगी।

गूलर की जड़

शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए सफेद कपड़े में गूलर की जड़ धारण करें। इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

इन पेड़-पौधों में कलावा बांधना होता है शुभ