चांदी धारण करने से इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत


By Sahil27, May 2024 02:08 PMnaidunia.com

चांदी धारण करें

वैसे तो ज्यादातर महिलाएं चांदी धारण करती हैं। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ राशि वालों के लिए चांदी पहनना ज्यादा शुभ होता है।

चांदी है चंद्रमा का कारक

शास्त्रों में बताया गया है कि चांदी को चंद्रमा और शुक्र ग्रह का कारक माना जाता है। कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के लिए भी चांदी पहनने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के शुक्र देव हैं। यही कारण है कि इस राशि वालों के लिए चांदी धारण करना शुभ होता है। चांदी की कोई भी चीज पहनने का लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिलता है।

कर्क राशि

चांदी धारण करना कर्क राशि वालों के लिए भी शुभ होता है। माना जाता है कि इस धातु की ज्वेलरी पहनने से करियर में सफलता हासिल होती है। 

दिमाग रहता है शांत

कर्क राशि वाले चांदी धारण करते हैं तो उनका मानसिक संतुलन बेहतर रहता है। इतना ही नहीं, दिमाग भी ज्यादातर स्थितियों में शांत रहने लगता है।

तुला राशि

इस लिस्ट में तुला राशि के जातकों का नाम भी शामिल है। चांदी धारण करने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

परेशानियां होती है खत्म

चांदी धारण करने से तुला राशि वालों के जीवन में परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसकी सत्यता को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

चांदी धारण करना कुछ राशि वालों के लिए शुभ होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

महिलाएं घर में रोजाना करें ये 5 काम, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी