वेडिंग आउटफिट को लेकर हैं कंफ्यूज, सोनम कपूर से लें इंस्पिरेशन


By Sahil12, Dec 2023 04:40 PMnaidunia.com

सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर का ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। ट्रेडिशनल आउटफिट में सोनम बला की खूबसूरत लगती हैं। आप भी उनकी ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

वेडिंग ड्रेस आइडिया

शादी के सीजन में खासकर लड़कियों की इच्छा परफेक्ट दिखने की होती है। इस बात को सच करने के लिए आप सोनम कपूर की कुछ ड्रेसेज से आइडिया ले सकती हैं।

रेड लॉन्ग कुर्ती

सिंपल लुक कैरी करने के लिए आप सोनम की तरह लॉन्ग कुर्ती कैरी कर सकती हैं। इसके साथ गोल्डन ज्वैलरी भी आप पहन सकती हैं।

वाइट साड़ी

इस तरह की वाइट साड़ी आपकी लुक को स्पेशल बनाने का काम करेगी। यदि आप चाहे तो साड़ी के साथ मैचिंग शॉल कैरी कर सकती हैं।

अनारकली सूट

शादी में सभी को अपनी लुक से दीवाना बनाने के लिए अनारकली सूट बेस्ट ऑप्शन है। सोनम कपूर भी इस आउटफिट में ग्लैमरस लग रही हैं।

लाइट वेट साड़ी

ब्राउन कलर की यह साड़ी आपकी लुक को शानदार बना देगी। इस तरह की साड़ी को आप शादी के अलावा ऑफिस पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी

इन दिनों प्रिंटेड साड़ी का भी काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है। शादी में सिंपल लुक कैरी करने के लिए आप इस तरह की साड़ी भी पहन सकती हैं।

इंडो वेस्टर्न साड़ी

सोनम कपूर की तरह आप भी इंडो वेस्टर्न साड़ी को कैरी कर सकती हैं। इन दिनों ऐसी साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सान्या मल्होत्रा के कातिलाना ट्रेडिशनल लुक्स के दीवाने हैं फैंस