बुध और देवगुरु बृहस्पति की युति हो गई है। ज्योतिष शास्त्र में बुध और गुरु की युति को बहुत ही शुभ माना जाता है।
बुध और देवगुरु के साथ मिलने से मार्च के अंतिम सप्ताह में 5 राशियों में धनयोग का निर्माण हो रहा है।
बुध को तर्क और गुरु को ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में दोनों ग्रहों का एक साथ आना 5 राशियों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है।
वृष राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। मार्च के अंतिम सप्ताह में धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।
मार्च के आखिरी सप्ताह में करियर में नए मौके मिल सकते हैं। जमीन और वाहन खरीदने के योग है। आपको कड़ी मेहनत के लिए सराहना मिलेगी।
रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए अद्भुत रहने वााला है। करियर के मोर्चे पर सफलता मिलेगी। दिल की बात कहने के लिए समय अच्छा है।
आप अपनी बात दूसरों तक स्पष्ट रूप से पहुंचा पाएंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा।