आने 7 दिन ये राशि वाले रहे सावधान, जीवनसाथी से बनेंगी दूरियां


By Ayushi Singh14, Jul 2024 03:04 PMnaidunia.com

जुलाई का तीसरा सप्ताह शुरु होने वाला है। यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा साबित हो सकता है। ऐसे में कुछ राशियों के रिश्ते खराब होते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों की जीवनसाथी से दूरियां बन सकती है-

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के जीवन में प्रेम से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वह अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे उनका पार्टनर उससे दूरियां बना लेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले अपने परिवार में चल रही परेशानियों से परेशान रहेंगे जिसकी वजह से वह अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे जिससे उनका लव रिलेशन खराब होता चल जाएगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग चाहे जितनी कोशिश कर लें, वह अपने पार्टनर पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। उनका रिश्ता दिन-प्रतिदिन कमजोर होता चला जाएगा ऐसे में इस बात का एहसास उन्हें बाद में होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। लेकिन आने वाले सप्ताह में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, जिसके कारण उनका रिश्ता खराब हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आने वाला सप्ताह ठीक-ठाक रह सकता है। ऐसे में जीवनसाथी के साथ ज्यादा बात नहीं कर पाएंगे और अपना रिश्ता कहीं ओर बनाने में व्यस्त रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों का जीवनसाथी का विशेष ख्याल रखना चाहिए। किसी प्रकार की गलतफहमियां की वजह से आप दोनों में दूरियां आ सकती है और रिश्तों को संभाल भी नहीं पाएंगे

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन राशियों की जीवनसाथी से दूरियां बन सकती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

19 जुलाई के बाद लखपति बनेंगे 3 राशि के जातक, खुलेगा ग्रहों का पिटारा