शरीर का वजन कम करना और बढ़ाना दोनों ही आसान नहीं होता है। कुछ लोग वजन बढ़ने से परेशान है, तो वहीं कुछ लोग वजन न बढ़ने से परेशान है।
अगर उम्र के साथ आपके शरीर का वजन नहीं है, तो आपके लिए यह एक समस्या है। ज्यादा दुबला शरीर सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। वजन बढ़ाने के लिए 5 सस्ती चीजों का सेवन करना चाहिए।
आलू एक सस्ती सब्जी है, जो हर इंसान की डाइट में होता है। इसका सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है, क्योंकि कैलोरी हाई होती है।
केला भी एक सस्ते फल में शामिल है, लेकिन वजन बढ़ाने में फायदेमंद होता है। केले में प्रोटीन और हाई कैलोरी होती है।
शरीर का वजन बढ़ाने के लिए चावल का सेवन करना चाहिए। दुबले-पतले लोग दिन में कम से कम 1 बार चावल का सेवन करना चाहिए।
वजन बढ़ाने के लिए खजूर और चना खाना फायदेमंद होता है। लेकिन इन दोनों का सेवन एक साथ ही करना चाहिए। भूना चना और खजूर खाएं।
साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक और फाइबर की कम मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।
इन पांच चीजों को खाने से वजन बढ़ सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ