सर्दियों में दुबले-पतले लोग ऐसे बढ़ाएं वजन


By Sahil20, Nov 2023 01:30 PMnaidunia.com

दुबले-पतले लोग

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग मोटापे यानी बढ़ते हुए वजन से परेशान रहते हैं। वहीं, बड़ी संख्या में ऐसे व्यक्ति भी है, जो तमाम कोशिश करने के बाद भी वजन नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

सर्दियों में बढ़ाएं वजन

बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि सर्दियों के दिनों में वजन बढ़ाना आसान होता है। आइए जान लेते हैं कि दुबले-पतले लोगों को वजन बढ़ाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गुड़ की चाय

वजन बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट गुड़ की चाय पीना फायदेमंद होता है। गुड़ में कैल्शियम, आयरन होता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करता है।

ब्रेकफास्ट का रखें ध्यान

हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी होता है। अच्छा नाश्ता करने से आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आपको ब्रेकफास्ट कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए।

नियमित एक्सरसाइज

कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि वजन कम करने के लिए व्यायाम किया जाता है। हालांकि, वजन बढ़ाने के लिए भी आप एक्सरसाइज कर सकते हैं।

लंच कैसा हो

लंच में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। फैट्स से भरपूर चीजों को खाने से वजन तेजी से बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

डिनर कैसा हो

डिनर को हल्का रखना चाहिए। सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर कर लेना सही होता है। सर्दियों के दिनों में आप डिनर में सूप को भी शामिल कर सकते हैं।

पूरी नींद लें

शरीर के लिए 7 से 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। वजन बढ़ाने की इच्छा रखने वाले लोगों को अपनी नींद का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शंख बजाने से इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा