वजन घटाने को लेकर आजकल हर कोई परेशान हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आयुर्वेदिक टिप्स जिसे आजमाकर आप अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं।
वजन घटाने के लिए जरूरी हैं कि आप समय पर खाना खाएं। रोज अपने खाने के रूटीन को अगर आप मेंटेन रखते हैं तो वजन घटाने में आपको इससे मदद मिलेगी।
खाने और सोने के बीच कम से कम 1 घंटे का गैप जरूरी होता हैं। उस दौरान आप खाने के बाद थोड़ी देर टहल सकते हैं या कोई और एक्टिविटी कर सकते हैं। लेकिन खाते ही सो जाना सही नहीं होता हैं।
रात में समय से सोने और सुबह टाइम से उठने से भी आपकी फिटनेस पर फर्क पड़ता हैं। अगर आप रात को 10 बजे तक सो जाते हैं तो आपके शरीर को खाना पचाने में काफी मदद मिलती हैं।
कई स्टडीज में ये बात पाई गई हैं कि आपको रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद तो अवश्य ही लेनी चाहिए। इससे आपको रोज तरोताजा महसूस होगा।
इन सब के अलावा जरूरी हैं आप एक्सरसाइज भी जरूर करें। एक्सरसाइज के लिए रोज अपनी दिनचर्या से कम से 20 से 30 मिनट जरूर दें।
अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें और ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करें। ऐसा करने से आपका वजन धीरे-धीरे कंट्रोल में आने लगेगा।
अगर मुमकिन हो तो आप इंटिमिडेट फास्टिंग भी कर सकते हैं। जिसमें आपको 12 घंटे के गैप में कुछ भी खाना नहीं खाना होता हैं। आप रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक ये फास्टिंग कर सकते हैं।