कई लोग तो वजन घटाने के लिए सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, तो वहीं कुछ लोग दोपहर का खाना नहीं खाते। जबकि ऐसा करना आपके सेहत के लिए भारी पड़ सकता है।
लोग सुबह के नाश्ते में पूड़ी, कचौड़ी, वड़ा पाव, समोसा, जलेबी आदि खाना पसंद करते हैं। इनमें ज्यादा तेल का उपयोग किया जाता है और कैलोरी उच्च मात्रा में होती है।
अगर आप नाश्ते में पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन करते हैं, तो वजन बढ़ सकता है। पैक्ड जूस में ज्यादा मात्रा में शुगर और कई हानिकारक पदार्थ मौजूद होते हैं। जिससे वजन बढ़ने के साथ कई बीमारियों के शिकार हो सकते
अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं। इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है, इसे खाने से आपका वजन बढ़ सकता है।
अगर आप सुबह में चॉकलेट खाते हैं तो, तो इससे वजन बढ़ सकता है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आप मोटे हो सकते हैं।