आजकल की लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं में मोटापे की समस्याएं बढ़ती जा रही है। आइए मोटापा कम करने के उपायों के बारे में जानते है।
ज्यादा मोटापे के कारण कई तरह की बीमारी भी होना का खतरा बढ़ जाता है। मोटापा भी खुद में एक तरह से बीमारी ही है।
महिलाएं अगर अपने मोटापे को कम समय में कम करना चाहती है तो उनको अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने होंगे।
महिलाएं मोटापे को कम करने के लिए डेली डाइट में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करें। प्रोटीन का सेवन करने से भूख कम मात्रा में लगती है।
गर्मी का मौसम है ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। वजन कम करने के लिए खाना खाने से पहले पानी पिएं इससे कैलोरी बर्न होती है।
रोजाना सुबह 30 मिनट तक जरूर एक्सरसाइज करें इससे शरीर स्वस्थ और वजन तेजी से कम होता है। आप एक्सरसाइज में रनिंग और साइकिलिंग कर सकती है।
हेल्दी स्नैक्स शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्दी स्नैक्स के तौर पर आप अखरोट,जूस और ताजे फलों का सेवन कर सकती है।
वजन कम करने के लिए भरपूर नींद लेनी भी जरूरी होती है। जिस तरह वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज हेल्दी डाइट जरूरी है उसी तरह पूरी नींद भी जरूरी है।