सेब फाइबर, विटामिन सी और एंटीआक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत है। डायटिंग के दौरान भूख लगने पर बिना चिंता सेब खाया जा सकता है।
ग्रीन टी शरीर में चर्बी जमा होने की प्रक्रिया काे रोकती है। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को सुधरती है, जो वजन कम करने के लिए जरूरी है।
शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके विपरीत वसा की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए इसका सेवन वजन घटाने में सहायक है।
पालक शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को गलाने में मदद करता है। इसमें आयरन समेत शरीर के लिए जरूरी अन्य पोषक तत्व होते हैं।
बादाम खाने से शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है। इससे देर तक भूख नहीं लगती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रोन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आहार में गाजर को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम इस काम में मदद करता है।
मसूर खाने पर देर तक भूख नहीं लगती है। इसकी वजह है कि इनमें फाइबल और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।