Weight Loss: वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह करें ये काम, फौरन दिखेगा असर


By Shailendra Kumar10, Mar 2023 02:47 PMnaidunia.com

कंट्रोल नहीं होता वजन

कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद बढ़ते वजन पर कंट्रोल नहीं हो पाता। इसके लिए अपनी आदतों में बदलाव लाएं।

जल्दी उठें

देर रात में सोना और सुबह देर से उठना वजन में बढ़ोतरी का बड़ा कारण होता है। इसलिए सुबह उठने की आदत डालें।

गुनगुना पानी

सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे चर्बी गलने लगती है और पेट भी साफ होता है।

सुबह की धूप

सुबह की धूप लेने से शरीर में विटामिन डी, सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। इससे फैट बर्न में मदद मिलती है।

हल्की एक्सरसाइज

रोजाना सुबह हल्की एक्सरसाइज जरुरी है। करीब 30 मिनट की वॉक और योगासन काफी फायदेमंद होगा।

ब्रेकफास्ट

स्वस्थ शरीर के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और चर्बी जल्द पिघलती है।

जानिए संतरे का जूस पीने के जबरदस्त फायदे