Kidney को धीरे-धीरे डैमेज करती हैं ये 5 चीजें


By Ritesh Mishra24, Apr 2025 05:32 PMnaidunia.com

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को छानने और खून को साफ करने का काम करता है। किडनी खुद की सफाई खुद कर सकता है लेकिन कुछ चीजें किडनी को धिरे-धिरे डैमेज कर सकते हैं।

किडनी डैमेज करने वाले फूड्स

आज हम इस लेख में आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से किडनी डैमेज हो सकता है। चलिए जानते हैं किडनी को धिरे-धिरे क्या डैमेज करता है।

ज्यादा नमक का सेवन

ज्यादा नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे किडनी की फिल्टरिंग क्षमता को धीमी होती है।

ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन

पैकेट में मिलने वाली चीजें जैसे चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, बिस्किट और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। इसका सेवन किडनी के लिए खतरनाक माना जाता है।

चीनी का सेवन

ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज की समस्या हो सकती है, जो किडनी के लिए बड़ी परेशानी की वजह बनता है।

ज्यादा प्रोटीन डाइट का सेवन

ज्यादा मात्रा में प्रोटीन के सेवन से यूरिक एसिड बढ़ता है, जिससे किडनी पर असर डालता है। खासतौर पर रेड ज्यादा रेड मीट खाने से किडनी की परेशानी हो सकती है।

सॉफ्ट ड्रिंक

ज्यादा मात्रा में सॉफ्ट ड्रिंक पीने से किडनी स्टोन का खतरा रहता है। दरअसल, सॉफ्ट ड्रिंक में चीनी की ज्यादा मात्रा पाई जाती है जो किडनी के लिए नुकसानदायक होता है।

Kidney को धीरे-धीरे डैमेज करती हैं ये 5 चीजें। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

विटामिन B12 का खजाना है यह मसाला