सुबह तुरंत पेट साफ करने के लिए कौन-सी 5 चीजें खाएं?


By Ram Janam Chauhan20, Apr 2025 03:37 PMnaidunia.com

अगर सुबह के समय आपको पेट साफ करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में इन घरेलू नुस्खों के अपनाना फायदेमंद हो सकता है।

किशमिश सेवन करे

अगर आप अपने पेट को साफ करना चाहते हैं, तो रात के समय 8-10 किशमिश को पानी में भिगोएं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करे।

त्रिफला चुर्ण इस्तेमाल करे

अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चुर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे सुबह के समय पेट साफ करने में मदद मिल सकती है।

गुनगुने पानी का सेवन करे

सुबह के समय खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स और पेट साफ करने में सहायता मिल सकती है।

अंजीर सेवन करें

रात के समय 1-2 अंजीर को भिगोए और सुबह के समय खाली पेट सेवन करने से पेट साफ करने में मदद मिलती है।

मेथी दाने का सेवन करें

रात में सोने से पहले 1 चम्मच मेथी दाने को पानी में भिगोएं। इसके बाद सुबह के समय खाली पेट चबा कर पानी पिएं। ऐसा करने से पाचन शक्ति बेहतर होती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए किसी भी नुस्खे से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सब्जी में खट्टा स्वाद कैसे कम करें?