डायबिटीज की समस्या भारत में तेजी से बढ़ते जा रही है,क्योंकि लोग तेजी से खराब जीवनशैली को अपना रहे हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है, ये नाखून ये 5 संकेत दर्शाता है।
अगर आपके नाखूनों पर पीलापन हो रहा है, तो इससे शुगर लेवल का बढ़ने का खतरा हो सकता है।
अगर आपके नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद धब्बे पड़ रहे हैं, तो यह शरीर में शुगर लेवल असंतुलित होने का संकेत देता है।
शरीर में शुगर लेवल बढ़ने के कारण नाखूनों का कमजोर होना आम है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को नाखून टूटने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपके नाखूनों के आस-पास सूजन हो रही है, तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। इसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है।
आमतौर पर डायबिटीज लेवल बढ़ने पर नाखून मोटे हो सकते हैं। इसलिए, इस लक्षण को सामान्य समझकर इग्नोर ना करे।
अगर आपको नाखूनों के आस-पास ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com