ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत


By Ram Janam Chauhan05, Jan 2025 10:03 AMnaidunia.com

जब किसी व्यक्ति के मस्तिष्क में सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचता तब ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है, लेकिन ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले शरीर कई संकेत देता है।

अचानक सिरदर्द होना

अगर बिना किसी कारण अचानक तेज सिरदर्द होने की समस्या महसूस होती है, तो यह ब्रेन स्ट्रोक स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है।

चलने में परेशानी होना

अगर आपको चलते समय चक्कर, बैलेंस बिगड़ना या चलने में परेशानी की समस्या होती है, तो यह मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन की कमी के कारण हो सकता है।

शरीर सुन्न होना

अगर आपके हाथों,पैरों या चेहरे में सुन्नता या कमजोरी महसूस होती है, तो ये ब्रेन स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।

धुंधला दिखाई देना

अगर आपको देखने में परेशानी, धुंधला या कम दिखाई देता है, तो यह ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

बोलने में परेशानी होना

अगर आपको बोलने या शब्दों को समझने में परेशानी हो रही है, तो यह ब्रेन स्ट्रोक के कारण हो सकता है।

कैसे करें रोकथाम

ब्रेन स्ट्रोक के रोकथाम के लिए हेल्दी डाइट, रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज और तनाव से बचने की कोशिश करें।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

शुगर होने पर शरीर में क्या-क्या दिक्कत होती है?