शुगर पेशेंट के लिए जहर से कम नहीं हैं ये चीजें


By Ritesh Mishra15, Apr 2025 01:03 PMnaidunia.com

शुगर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पेशेंट का ब्लड शुगर बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल रखने के लिए दवाओं के साथ ही सही डाइट लेने की जरूरत पड़ती है।

शुगर पेशेंट को क्या नहीं खाना चाहिए?

शुगर पेशेंट को मीठा खाने के मनाई होती है, क्योंकि ऐसी चीजों से शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए शुगर मरीजों को कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। चलिए जानते हैं शुगर पेशेंट को किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

चीनी से करें परहेज

शुगर पेशेंट को सफेद चीनी का से परहेज करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस भी होता है।

मैदा और रिफाइंड आटा से बनाएं दूरी

ब्रेड, पिज्जा, पेस्ट्री जैसी चीजें ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसमें फाइबर नहीं होता, जिससे यह देरी से पचता है।

सॉफ्ट ड्रिंक से करें परहेज

इनमें हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप होता है जो शुगर पेशेंट के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। यह फैटी लिवर और मोटापे की समस्या को बढ़ा सकता है।

तली-भुनी चीजें खाने से बचें

शुगर पेशेंट को अपनी डाइट में समोसा, पकोड़े, चिप्स जैसी चीजों से परहेज करना चाहिए। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करें

शुगर पेशेंट को अपनी डाइट में इंस्टेंट नूडल्स, कुकीज, बिस्किट नमकीन आदि में हिडन शुगर होती है। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

शुगर पेशेंट के लिए जहर से कम नहीं हैं ये चीजें। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

अपराजिता के बीज खाने से क्या फायदे होते हैं?