ताड़ासन करने शरीर के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना यह आसन करने से शरीर को 5 अद्भुत लाभ मिलने शुरू होते हैं।
सबसे पहले हाथ को शरीर के बगल में रखकर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को सिर के ऊपर उठाएं। इसके बाद अपने सिर के ऊपर से उंगलियों को बंद करते हुए एडियों को ऊपर उठाएं। इस दौरान जितना हो सके स्ट्रेच करें। थोड़ी देर के लिए इसी स्थिति में रुकें। सांस छोड़ते हुए वापस स्थिति में आए।
अगर आपके पीठ में दर्द रहता हैं, तो रोजाना ताड़ासन करना चाहिए। ताड़ासन करने से पीठ और कमर के दर्द से राहत मिलेगी।
नियमित रूप से ताड़ासन करने से शरीर में ब्लड का फ्लो भी बढ़ता है। ब्लड फ्लो बेहतर रहने से कई समस्याओं का खतरा कम होता है।
अगर आपका पाचन कमजोर हैं, तो भी ताड़ासन करें। ताड़ासन करने से पाचन मजबूत होता है। साथ ही, उसे जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।
ताड़ासन करने से घुटने, जांघ और पैरों में होने वाले दर्द को कम करता है। साथ ही, रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या को कम करने के लिए भी ताड़ासन फायदेमंद होता है।
डायबिटीज की समस्या में ताड़ासन का अभ्यास करने से बहुत फायदा मिलता है। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में ताड़ासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।