सर्दियों में सोंठ खाने से क्या फायदा होता है?


By Arbaaj06, Jan 2025 11:50 AMnaidunia.com

सर्दियों में सोंठ का सेवन किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में सोंठ खाने से क्या फायदा होता है?

सोंठ किसे कहते है?

सूखी अदरक को सोंठ कहा जाता है। सोंठ में आयरन, फाइबर, सोडियम, फोलेट एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, जिंक और फैटी एसिड पाया जाता है।

पाचन होता है ठीक

जिन लोगों का पाचन ठीक नहीं रहता है उनके लिए सोंठ अमृत है। सोंठ का सेवन करने से पाचन दुरुस्त हो सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर रहती है, जिसके कारण संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में सोंठ का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

बलगम होता है कम

अगर आप बलगम की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भी सोंठ का सेवन कर सकते है। सोंठ खाने से बलगम कम हो सकता है।

वजन होता है कम

अगर आप शरीर के वजन से परेशान है और कम करना चाहते है, तो सोंठ का सेवन कर सकते हैं। सोंठ में भरपूर फाइबर पाया जाता है।

ऐसे करें सोंठ का सेवन

सोंठ का सेवन करने के लिए 1 लीटर पानी में आधा छोटा चम्मच सोंठ का पाउडर मिलाएं और 5-7 मिनट तक आंच पर पकाएं फिर छानकर पिएं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किडनी डिटॉक्स के लिए क्या खाएं?