सर्दी में खाएं इलायची के साथ लौंग, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग


By Shivansh Shekhar25, Dec 2023 12:55 PMnaidunia.com

ठंड में शरीर गर्म

ठंड के मौसम में लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिससे तासीर गर्म रहे। चाय से लेकर भोजन में ऐसे मसालों का इस्तेमाल करते हैं जो बॉडी को अंदर से गर्म रखे।

लौंग-इलायची के फायदे

आज हम आपको लौंग और इलायची के फायदे के बारे में बताएंगे जो ठंड में काफी मददगार हो सकता है। आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

लौंग

लौंग का रंग हल्का भूरा रहता है और तेज सुगंधित होता है, जो गर्म, ज्यादा मीठी, तीखी और थोड़ी कसैली होती है। इसका उपयोग ज्यादातर गरम मसाला आदि में होता है।

कई गुण मौजूद

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, दर्द निवारक, एंटी बैक्टीरियल और एंटी बैक्टीरियल जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह काफी प्रभावशाली होता है।

इलायची

वहीं इलायची में मैगजीन, विटामिन के, पोटेशियम, बीटा, कैरोटीन और प्रोटीन भारी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत

आप इन दोनों का सेवन निरंतर करते हैं तो शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। जो बार बार बीमार पड़ते हैं उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

पाचन तंत्र ठीक

जो व्यक्ति पाचन से जुड़ी समस्या से परेशान है वो इसका इस्तेमाल कर सकता है। बॉडी को डिटॉक्स करने का काम भी यह करता है जिससे किडनी, आंत सब साफ रहता है।

डिस्कलेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सिर्फ 30 मिनट में पचेगा भोजन, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे