अदरक का रस पीने से क्या फायदा होता है?


By Arbaaj08, Dec 2024 05:57 PMnaidunia.com

अदरक औषधीय से भरपूर होता है। अक्सर लोग इसका रस पीते है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि अदरक का रस पीने से क्या होता है?

मिलते हैं फायदे

अदरक का रस पीने से सेहत को भरपूर फायदा मिलता है। दरअसल, इसमें कैल्शियम,फास्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और विटामिन पाया जाता है।

पाचन तंत्र दुरुस्त

अदरक का रस पेट दर्द के लिए काफी लाभदायक हैं। पेट दर्द से राहत के लिए एक चम्मच अदरक के रस के साथ एक चुटकी काला नमक मिलाकर पिएं।

पीरियड्स में कारगर

अदरक का रस पीरियड्स की समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता हैं। इसको पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से राहत पाया जा सकता हैं।

उल्टी से राहत

यदि आप उल्टी से परेशान रहते है, तो अदरक के रस का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से जल्द ही उल्टी से राहत मिल सकती है।

हार्ट को हेल्दी

अदरक का रस पीने से शरीर का खून पतला और अंदरूनी सूजन कम होती है। इसलिए अदरक के रस को हार्ट के लिए हेल्दी माना जाता हैं।

अर्थराइटिस का दर्द कम

अदरक के रस में ऐसे तत्व पाया जाता है, जो मांसपेशियों के तनाव को कम करता है। साथ ही, जोड़ों के दर्द को कम करता है।

कितना पिएं रस?

अदरक के रस का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। आप इसका सेवन 1 या 2 चम्मच तक कर सकते है। अधिक करने से परहेज करना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी और खबरों के लिए जुड़े रहें naiduina.com के साथ

रोज 1 चम्मच अंकुरित मेथी खाने के 4 फायदे